पिछले काफी दिनों से गढ़ रोड स्थित पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते रोड को बंद भी किया गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा रहा है। लेकिन अब शहर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिया निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार सुबह इस रोड को खोला जा सकता है।