फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिना अनुमति आयोजन पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी समेत छह लोगों के खिलाफ बिना अनुमति कार्यक्रम करने, यातायात बाधित करने और स्टंट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को भी बंद कर दिया। एक पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी के उत्पाद के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम में फिरोज कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक लिसाड़ी रोड पर बीएस पैलेस में बुधवार शाम सात बजे कार्यक्रम किया जा रहा था। रात करीब आठ बजे ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार्यक्रम में भीड़ के कारण बाहर सड़क पर जाम लगा है। कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी कारों पर युवक स्टंटबाजी कर रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम करने और यातायात बाधित करने का हवाला देकर कार्यक्रम बंद करा दिया। सीओ ब्रह्मपुरी एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाने पर गणेशपुरी चौकी इंचार्ज हिमांशु भारद्वाज की ओर से फिरोज कुरैशी, आयोजक सुफियान कुरैशी, प्रिंस, नौमान समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के कार्यक्रम करना, यातायात बाधित करना और स्टंटबाजी करने का मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें