नोएडा का बॉबी अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने की मन्नत के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा है। मेरठ पहुंचने पर उसकी यह कांवड़ आकर्षण का केंद्र बन गई। बॉबी का कहना है कि वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिले और वह दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।