फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने भेजी बाढ़ राहत सामग्री

मेरठ के सरूरपुर में भारतीय किसान यूनियन मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ी राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुए। मंगलवार को वे भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे, जहां से राहत सामग्री का ट्रक पंजाब के लिए रवाना किया गया। इस दौरान लगभग करीब 100 कुंतल राशन और जरूरी सामान एकत्र कर भेजा गया। राहत सामग्री में दाल, चावल, मिर्च-मसाले, सरसों तेल, रिफाइंड तेल, चीनी, बिस्कुट सहित खाद्य सामग्री शामिल रही। इसके अलावा सेनेटरी पैड, टॉर्च, मच्छरदानी और दवाइयां भी राहत सामग्री में भेजी गईं। अनुराग चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में भाकियू पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाइयों के साथ खड़ी है। संगठन की ओर से लगातार और भी मदद भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें