कांवड़ यात्रा 2026 में एक बंदर का बच्चा भी भक्त के तौर पर शामिल हुआ है, जिसका नाम 'बजरंगी' है। बजरंगी के मालिक ने बताया कि वो उनके परिवार का ही हिस्सा है, जिसको वो तब अपने पास लेकर आए थे, जब उसकी मां मर चुकी थी और ये बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा हुआ था। गाज़ियाबाद लोनी के रहने वाले अभिषेक राठौर ने बताया कि अब इस बंदर के बच्चे की उम्र करीब डेढ़ साल हो चुकी है। वो शिवरात्रि के मौके पर अपने भाई और एक दोस्त के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे, तो अपने साथ बजरंगी को भी ले गए, जिसने गंगा में गोते भी लगाए और साथ में बाइक से जल लेकर आ रहा है। बताया कि बजरंगी उनके साथ पूरे सफ़र में खूब मस्ती करता हुआ आया और वही सब खाया, जो उन्होंने खाया।