फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संविधान बचाओ महारैली में भाजपा पर बरसे विधायक अतुल प्रधान

दौराला में सरधना रोड पर आयोजित "संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ" महारैली में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की मूल भावना को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। देश में संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में दलितों, किसानों और मजदूरों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें