कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि इस बार यात्रियों और आम नागरिकों की असुविधा रोकने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सामान्य जनजीवन को प्रभावित न होना भी है। प्रदेशभर में 60 हजार से अधिक आरक्षी और लगभग साढ़े 5 हजार सब-इंस्पेक्टर तैनात किए जा रहे हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा एटीएस भी निगरानी करेगी।