मेरठ के दौराला थाना, पल्लवपुरम थाना और स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में ऑन डिमांड पिस्टल सप्लाई करने वाला 25 हज़ार का इनामी बदमाश और उसका साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। दोनों शातिर आरोपी आकाश और सुहैल भावनपुर में एक पिस्टल सप्लाई करने जा रहे थे। दौराला थाना क्षेत्र में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें 25 हज़ार का इनामी आकाश पैर ने गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी सुहैल फरार हो गया। पुलिस ने कांबिंग कर आरोपी सुहैल को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सुहैल के पैर में भी गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो .32 बोर पिस्टल, एक खोखा कारतूस, एक बाइक और 20 हज़ार रूपये नकदी बरामद की है।