दौराला कस्बे के एमबी फार्म हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का आयोजन किया गया। विकास खंड दौराला, सरधना, सरूरपुर, नगर पंचायत लावड़, दौराला, खिवाई, सरधना, करनावल के पंजीकृत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सरधना ब्लॉक के बीडीओ सुनित भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह में 131 जोड़े, जिनमें 103 हिंदू व 28 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।