मेरठ के सरधना क्षेत्र के बिनौली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच के साथ नुकसान का आकलन कर रहे हैं।