फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

मेरठ। सरधना के नई बस्ती कालंद चुंगी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। बागपत जनपद के बिनौली निवासी नवाबुद्दीन की 19 वर्षीय बेटी गुलफ्शा की शादी 12 अक्टूबर 2025 को सरधना के नई बस्ती निवासी युवक से हुआ था। मृतका की भाभी अमरीन ने बताया कि मंगलवार सुबह ससुराल पक्ष ने फोन कर गुलफ्शा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग सरधना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि गुलफ्शा को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो ससुराल पक्ष ने उन्हें गुलफ्शा से मिलने नहीं दिया और विरोध करने पर मारपीट भी की। कुछ देर बाद मायके पक्ष को विवाहिता की मौत की सूचना दी गई। आरोप है कि ससुरालियों ने बिना मायके के मौजूदगी के ही शव को सरधना लाकर दफन कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें