फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुआ महायज्ञ, विश्व शांति और सर्वकल्याण की मांगी मनोकामना

मेरठ। मवाना में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में भव्य कार्यक्रम श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से महाहवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और सर्वकल्याण के लिए आहुतियां दीं। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने दीप प्रज्वलन किया। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण मानव जाति के महान पथ-प्रदर्शक हैं। रामायण की रचना कर उन्होंने दुनिया को भगवान श्रीराम के आदर्शों और नैतिक मूल्यों से परिचित कराया। उनकी शिक्षाएं संपूर्ण विश्व के लिए वंदनीय हैं, जो समाज में समरसता और सौहार्द का संदेश देती हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सलेकचंद सूद, राजू सुद, सुरेंद्र मेहरा, नरेश पाल, नरेंद्र, संजय शर्मा, सुधीर सुद, मुकेश सुद, रीना आजाद, चन्द्र शेखर आजाद, बिजेंदर सूद, महेश सुद, मनोज और चिराग मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें