फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्चा पार्क चौराहे पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह, हवन और माल्यार्पण के साथ हुआ आयोजन

मेरठ शहर के बच्चा पार्क चौराहे स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा वाले प्रांगण में विधि-विधान से हवन किया गया। हवन के बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलोक सिसोदिया सहित अन्य अतिथि गण मौजूद रहे। हवन के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें