फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवीमीरा गांव में बनेगा भगवान श्री गणेश मंदिर, पूर्व विधायक ने दी धनराशि

मेरठ। दौराला के मवीमीरा गांव में भगवान श्री गणेश के मंदिर निर्माण के लिए पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने प्रतिनिधि के हाथों धनराशि भेजी। संजय गुप्ता ने बताया कि मवीमीरा गांव में भगवान गणेश के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में संगीत सोम गांव में आए थे और मंदिर निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने का वादा ग्रामीणों से किया था। रविवार को प्रतिनिधि शेखर धनराशि लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि आगे भी हर संभव मदद की जाएगी। कहा कि यह कदम केवल आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि आस्था, संस्कृति औरगांव के विकास के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस दौरान ऋषिपाल भंडारी, किरण पाल, सुशील, मिंटू, मोहन सैनी, यादराम, ऋतिक, सोनू, मोनू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें