फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में निकाली गई भगवान शिव शंकर की शोभायात्रा, कैंट विधायक ने फीता काटा

मेरठ। मवाना में भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान शिव शंकर की शोभायात्रा नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान से निकाली गई, जिसका शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा फीता काट कर किया गया। अमल खटीक द्वारा हनुमान जी का पूजन कराया गया। यात्रा रामलीला मैदान से तहसील रोड, मोहल्ला हीरालाल, थाना तिराहा, सुभाष चौक, गोला मार्केट, दयानन्द बाजार से होते हुए वापिस रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुई, शोभा यात्रा में गणेश , लक्ष्मी, विष्णु भगवान, भारत माता, शिव पार्वती,राधा कृष्ण गोपियों संग झाकियो सहित 6 बैंड थे। यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष अखिल कौशिक, प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, मुख्य सचिव सुभाष दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रविकांत कंसल, अमल खटीक, चंद्र शेखर आजाद, प्रज्ज्वल चौहान, गोपाल चौहान, नवनीत चौहान आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें