मेरठ। दौराला के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन से शनिवार को गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए और विभिन्न भजनों पर जमकर नृत्य किया। शुभारंभ वीरेंद्र ठेकेदार ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ किया। पंडित शिवम शास्त्री ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई और यात्रा आरंभ कराई। यात्रा शिव मंदिर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मिल बाजार, सरधना रोड, तिरंगा चौक से होते हुए केमिकल फैक्टरी आदि स्थानों से होते हुए सरधना स्थित नहर पर पहुंची, जहां भगवान गणेश का विसर्जन हुआ। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा में अरुण शर्मा, धर्मेंद्र, हर्षित, सुमित, शिव, विजय, अंकित, लोकेश, राकेश, ललित, दीपक, बीना, आरती, शिवम, अक्षय, मंगूमल शर्मा आदि मौजूद रहे।