मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वाट सिटी टीम की संयुक्त कार्यवाही में शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्ज़े से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चार खम्बा चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार को रोकने का इशारा किया, जिसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश फखरुद्दीन उर्फ फकरु पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी बदमाश पर विभिन्न थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं।