मेरठ के अलेक्जेंडर क्लब में रविवार को कृधा ज्वेलर्स की ओर से रियल डायमंड और पोलकी ज्वेलरी की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ क्लब के सचिव संजय कुमार ने किया। इसमें आभूषणों के आकर्षक सेट, गले के चोकर और अंगूठियों सहित विभिन्न डिजाइनों की ज्वेलरी प्रदर्शित की गई। कृधा ज्वेलर्स की संचालक अनुष्का ने बताया कि उनके ननिहाल पक्ष में कई लोग ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े हैं। उन्हें भी बचपन से ही आभूषणों का शौक रहा है, जिसके चलते उन्होंने इस क्षेत्र में अपना काम शुरू किया।