फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक

मेरठ के सरधना में सलावा चौराहे पर सामाजिक संगठन कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए। धरने में संगठन के संस्थापक अजय कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रितिक कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान आजम खान के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे में एक भैंस को ढूंढ लिया था, जबकि वर्तमान में पुलिस एक मामले के आरोपित को पकड़ने में विफल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें