मेरठ। कांवड़ यात्रा 2026 सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा के लिहाज़ से हर कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पूरे मेरठ में जगह जगह वॉच टावर्स भी लगाए गए हैं, जहां से खड़े होकर पुलिस कर्मी दूरबीन की मदद से कांवड़ यात्रा पर नज़र बनाए हुए हैं।