मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव खूंटी में हुई महिला गुलफ़शा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद की गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने गंगानगर स्थित अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया खूंटी निवासी मोनू की शादी गुलफशा से हुई। मोनू के गांव निवासी सोनू की पत्नी मीनाक्षी से भी अवैध सम्बन्ध थे। वहीं, दूसरी ओर सोनू के गुलफशा से सम्बन्ध थे। सोनू के मुताबिक गुलफशा ने मीनाक्षी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे। वीडियो के बारे में मोनू को भी जानकारी थी। सोनू की माने तो पति-पत्नी मिलकर वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगे थे। वह करीब एक लाख रुपए अभी तक दोनों को दे चुका था। अब फिर से गुलफाशा पैसे मांग रही थी। 2 अप्रैल को सोनू ने गुलफशा को पैसे देने की बात कहकर गांव के जंगल में हरिराम की ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां गुलफशा के ऊपर दाव से वार करने शुरू कर दिए। गुलफशा ने भागने की कोशिश की। परंतु, खेत में पानी लगा होने और दूसरे खेत में तारबंदी होने से वह भाग नहीं सकी। खुद के बचाव में उसने हाथ आगे किए, दाब के वार से उसकी उंगलियां भी कटकर अलग हो गईं। पुलिस ने घटना में कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद मुख्य आरोपी सोनू तक पहुंच सकी। आरोपी को निशानदेही पर दाब भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया।