फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्णलीला की महिमा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मेरठ। फूलबाग कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक ने गोवर्धन लीला एवं विभिन्न कृष्ण लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का नाश करने के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। वहीं माखन लीला के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पवन शर्मा, सतेंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सुधा शर्मा, निशी पांडे, विनय तोमर, दिव्या शर्मा, रेखा शर्मा आदि ने पूर्ण सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें