फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्लास्टिक बहिष्कार को लेकर एनवायरमेंट क्लब ने किया जागरूक

मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने सोमवार को अग्रसेन चौक (तेजगढ़ी) पर प्लास्टिक बहिष्कार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जागरूकता कार्यक्रम क्लब की "जंग प्लास्टिक से" मुहिम के तहत आयोजित किया गया। टीम ने लोगों से कहा कि आज हमारी धरती प्लास्टिक के तले दब रही है। हमें आगे आना होगा और जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना होगा। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि जब हम अपनी जेब में 250 ग्राम का मोबाइल लेकर चल सकते हैं तो 100 ग्राम के कपड़े के थैले को लेकर चलने में किस प्रकार की शर्म। साथ ही उन्होंने कहा कि आज युवाओं को प्लास्टिक के खिलाफ और पर्यावरण के अनुकूल तौर तरीकों को अपनाना होगा। कई लोगों ने कहा कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे। जाग जाओ मेरठ वालों प्लास्टिक को जड़ से मिटाओ, हम सबने यह ठाना है कपड़े के थैले अपनाना है जैसे प्रेरणादायी नारे लगाए गए। कार्यक्रम में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, लक्ष्य निचंत, प्रियांशु, मुस्कान सक्सेना, सीतांशु, सचिन, महक शर्मा, आदित्य, मयंक टम्टा, अखिलेश बिष्ट और अरमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें