फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, पांच जुलाई को होगी मॉक ड्रिल

कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर मेरठ जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल निगम, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेज़ी लाये जाने के निर्देश दिये गये। विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश देते हुये कहा गया कि संबंधित विभाग कांवड यात्रा सकुशल संपन्न होने तक अपने कार्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि अगर किसी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही के कारण कोई भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे और जिम्मेदार उच्चाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बताया कि पांच जुलाई को सभी तैयारियो की सेन्ट्रल मॉक ड्रिल की जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें