मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वीरों की भूमि को इतिहास बनाने वाली धरा को नमन। जम्मू कश्मीर के उधमपुर से आ रहा हूं। जैसी सभा यहां ऐसे ही माहौल में वहां सभा हो रही। 10 वर्ष पहले ऐसा होता था क्या। जम्मू में भी मेरठ, उत्तर प्रदेश दिल्ली जैसे विकास कार्य हो रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे। 70 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के दंश को खत्म कर अनुच्छेद 370 हटाया। आज दुनिया में भारतीयों को सम्मान मिल रहा है। सीएम योगी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आज अगर कोई सिलेंडर फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि कहीं एयर स्ट्राइक ना हो जाए। ये मोदी के कारण संभव हुआ है।