मेरठ के राजकीय इंटर कॉलेज में एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने से बीएलओ कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात तब और बिगड़ गए जब परिसर में बिजली नहीं रही। बिना बिजली के बीएलओ मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में दस्तावेज देखकर काम करते नजर आए, वहीं लोग भी अपने मोबाइल से रोशनी दिखाते रहे। व्यवस्था की कमी के चलते घंटों तक लोगों को लाइन में खड़ा रहना पड़ा।