फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने एमडी को गिनाई समस्याएं, बोले- हालात ठीक नहीं

मेरठ। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बिजली से जुड़ी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब व्यापार जगत भी कटौती का दंश झेल रहा है। सोमवार को संयुक्त प्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से मिला। व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि प्रोडक्शन रुक गया है। बिजली ना होने की वजह से ग्राहक भी दूरी बना रहे हैं और बाजार सूने पड़े हैं। नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक दल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम पहुंचा। प्रबंधन निदेशक रवीश गुप्ता अफसरों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने व्यापारियों को अपने पास ही बुला लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सरदार राजवीर सिंह भी साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें