फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 15 लाख की बड़ी चोरी! कैम्पा गोदाम की तिजोरी तोड़ी, DVR भी ले गए चोर।

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित आरके पुरम गली नंबर-6 में शुक्रवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। केम्पा कोल्ड ड्रिंक कंपनी के गोदाम में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर साहिल हांडा पुत्र धर्मपाल मल्होत्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साहिल के अनुसार, 5 जुलाई को वर्करों की तनख्वाह देने के लिए 15 लाख रुपये तिजोरी में रखे गए थे। शनिवार सुबह जब वह गोदाम पहुंचे तो बिजली सप्लाई बंद मिली। सप्लाई चालू कर जब केबिन में पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई थी और 15 लाख रुपये गायब थे। चोरों ने तिजोरी में केवल 10 हजार रुपये छोड़ दिए और जाते-जाते CCTV कैमरों की DVR भी साथ ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें