फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ सात दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग स्किल एनहैंसमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में सात दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग स्किल एनहैंसमेंट सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित हुआ। कोर्स के अंतर्गत इनोवेटिव आईसीटी टूल्स फॉर डिजिटल प्रेजेंटेशन (पीपीटी) कोर्स में छात्राओं ने प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया। कोर्स के लिए बीटेक फैकेल्टी से अनुष्का चौहान और निधि चौहान ने छात्राओं को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और केनवा के जरिए कैसे प्रेजेंटेशन बनाएं, फोटो और कैसे सेव कर उसे शेयर करें इसकी जानकारी दी। साथ ही किस तरीके से छात्राओं को प्रेजेंटेशन देनी चाहिए ये भी बताया। विभागाध्यक्षा प्रो. भावना मित्तल ने बताया कि कोर्स छात्राओं के लिए जरूरी साबित होगा, क्योंकि आजकल पीपीटी के जरिए ही आगे का काम होना है। यह कोर्स उन्हें भविष्य में इंटरव्यू फेस करने में भी सहायता करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें