मेरठ। बेगमबाग के पास गंगा प्लाज़ा के सामने एक अजीब तरीके का सड़क हादसा हुआ। एक कार डिवाइडर के बीच बने कट में बुरी तरह फंस गई। आते-जाते राहगीर इस हादसे को देखकर यही सवाल कर रहे थे कि आखिर यह कार इस तरह कट में आगे और पीछे दोनों तरफ से फंसी कैसे। वहीं पास ही में पुलिसकर्मी भी खड़े देख रहे थे।