मेरठ। शास्त्री नगर नई सड़क स्थित भगवान भोलेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओ ने भाग लिया इस मौके पर कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार होते हुए बुद्धा गार्डन पहुंची, जहां पर भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा विधि विधान के साथ कलश यात्रा का समापन हुआ।