फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर के आंगन में सो रहे व्यक्ति पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, पैर और पेट पर हुए गहरे ज़ख्म

मेरठ। सरूरपुर के करनावल कस्बे में देर रात घर के आंगन में सो रहे नरेश सैनी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया है। बंदरों के हमले से युवक का पैर व पेट पर गहरे जख्म हो गए। शोर सुनकर परिजनों ने किसी तरह बंदरों को डंडे से फटकार कर भगाया। इसके बाद घायल का सीएचसी मे उपचार कराया। नरेश सैनी ने बताया कि वह शिक्षा विभाग मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह बुधवार की रात को घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच सोते समय बंदरों के झुंड़ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह गंभी रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि बीती 5 जुलाई को भी बंदरों ने उसके ऊपर हमला कर करके घायल कर दिया था। अचानक हुए बंदरोंं के हमले से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बंदर मकानों की छतों पर झुंड बनाकर घूमते हैं। जरा सी चूक होते ही बच्चों और महिलाओं पर झपट्टा मार देते हैं। पिछले एक माह में कई लोग इनके हमले का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लेकिन अभी तक नगर पंचायत ने बंदरों के पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं चेयरमैन लोकेन्द्र कुमार का कहना है कि बंदरों के पकड़ने के लिए टीम को बुलाया गया था। जिसके बाद अभी कुछ बंदर बाकी बचे है। उनको भी पकड़वाने का काम किया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें