बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वें के रटौल अंडरपास के समीप चोर खेत के पास लगी 200 मीटर लोहे की जाली काट गये किसी को आते देख चोर जाली छोड़ फरार हो गये। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वें के दोनो और जगली जानवरों से बचाव के लिए लोहे की जाली लगायी गयी है। रटौल अंडरपास के समीप खेतो के पास दोनो तरफ 8 फिट ऊंचाई की लोहे की जाली लगायी गयी है। जिससे जगली जानवर एक्सप्रेस-वें पर न चढ सके लेकिन चोर आय दिन जालियां को निशाना बना काट ले जा रहे है। छह माह पहले भी चोरो ने लहचौड़ा के समीप दोनो तरफ से लगभग एक हजार मीटर जाली काट ले गये थे। शुक्रवार देर रात भी चोरो ने रटौल अंडरपास के समीप खेतो के समीप लगी लगभग 200 मीटर जाली काट ली लेकिन चोर उन्हें ले जाने मे सफल नही हो सके सुबह जब किसान खेतो पर पहुंचे तो जाली कटी देखी और पुलिस को सूचना दी। बड़ागांव के किसान ललित त्यागी ने बताया की लगभग 200 मीटर जाली काटी गयी है। जिससे ले जाने मे चोर सफल नही हो सके है। वहीं हाइवे के दूसरी तरफ भी कुछ दिन पहले कई सो मीटर चोरों द्वारा जाली काट कर ले गये थे। लेकिन आज तक पुलिस चोरों को नही पकड़ पायी है।