सरधना नगर पालिका में संयुक्त व्यापार मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों के मुताबिक, कैडर में झूलेवालों के लिए दस रुपये और बीस रुपये का मानक तय किया गया था, लेकिन झूले के ठेकेदार मेले में अवैध वसूली कर रहे हैं। मामले पर व्यापारियों ने क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ मिलकर हंगामा करते हुए कहा कि अगर अवैध वसूली नहीं रोकी गई तो वे मेले में ही धरना देंगे।