मेरठ में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई के लिए कमिश्नरी पार्क में भीम आर्मी और स्टूडेंट डेमोक्रेटिक फ्रंट के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात की वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी पहुंचे। विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इलाहाबाद में हुई दलित छात्र की हत्या के मामले में सीएम योगी से इस्तीफा मांगा।