इंदारा के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अलीनगर गांव में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा की गांव में बाहर बने डीह बाबा मुर्ती अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कई थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार की रात अराजक तत्वों द्वारा गांव के बाहर बने प्रसिद्ध काली माता मंदिर परिसर में बने डीह बाबा को किसी अराजक तत्वों ने कटर मशीन के माध्यम से काट कर क्षति ग्रस्त कर दिया है। जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो मौके पर जाकर ग्रामीणों ने देखा तो मुर्ती को काटकर वही लेटा दिया गया था। जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थाने की प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को समाप्त कराया।इस बाबत थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस मामले की जांच की जा रही है।