फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बेल्ट न लगाने पर रोडवेज बस पर 1000 रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस ने 360 वाहनों का काटा चालान

मऊ नगर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने रविवार की रात गाजीपुर तिराहा पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान अन्य वाहनों के साथ सीट बेल्ट नहीं लगाने पर एक रोडवेज बस का भी चालान काटा गया और 1000 रुपये का जुर्माना लगा। वहीं हेलमेट, बिना हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट, बना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस वाहन चलाते, फोन पर बात करते वाहन चलाते पाए जाने पर 360 बाइकों, बसों और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की अपील की गई। इस दौरान बिना हेलमेट 245, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पांच, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर सात वाहनों का चालान किया गया। इनमें से एक रोडवेज बस भी थी, जिसके चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहना था। चेक करने पर पता चला कि सीट बेल्ट का हुक टूटा था। चालान करते हुए उसपर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें