फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा लदी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, चालक की हालत गंभीर; VIDEO

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में एक मुर्गा लदी पिकअप अनियंत्रित हो कर सडक किनारे गड्डे में पलट गयी। हादसा बुधवार भोर में लगभग 4 बजे दोहरीघाट-बेल्थरा रोड मार्ग पर रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना में पिकअप चालक एवं उसमें सवार दो अन्य लोग घायल हो गए जिनका इलाज पीएचसी मधुबन में चल रहा है। वहीं पिकअप पलटने से उसमें लदी 13 कुंतल मुर्गीयों में से सैकड़ों मुर्गीयां मर गयी हैं। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से 13 कुंतल मुर्गीयां लाद कर एक पिकअप भाटपार रानी जनपद देवरिया को जा रही थी। माना जा रहा है कि सायद चालक को झपकी आ गयी हो और तेजरफ़्तार पिकअप पहले सडक किनारे एक पेड़ से टकराई और फिर गड्डे में पलट गयी। हादसे में चालक जाहिद अंसारी(22) पुत्र नुरुल्लाह निवासी भाटपार रानी देवरिया, राजकुमार (15) पुत्र रंजीत प्रसाद निवासी भोगना बाजार देवरिया एवं राजी हुसैन(17) पुत्र नूरुल निवासी भोगना बाजार देवरिया घायल हो गए। हादसे में जाहिद एवं राजकुमार को गंभीर चोटें आयी हैं। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर हादसा की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें