जिला प्रशासन और पुलिस टीम की कार्रवाई में शुक्रवार को नरई बांध के पास एक अस्पताल में छापा मारा गया। अस्पताल के बेसमेंट में एक ऐसे अस्पताल का संचालन पाया गया, जिस पर अस्पताल के नाम का कोई बोर्ड नहीं लगा था। पूरे अस्पताल पर किसी अस्पताल के नाम का कोई बोर्ड नहीं लगा था। पूरे भवन पर सिर्फ डॉ. अंब्रेश गुप्ता का नाम लिखा था। दिल्ली में बेसमेंट में कोचिंग संस्थान की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी चल रही है। दोनों की संयुक्त टीम ने ऐसे भवनों में चलने वाले अस्पताल, कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी को बीते दिनों नोटिस जारी किया था।