फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोरी के मोबाइल फोन के साथ पांच को पकड़ा, VIDEO

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें 17 चोरी के हैं।पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन के पास से पांच लोगों को पकड़ा। इनमें झारखंड के साहिबगंज निवासी तीन अभियुक्त सुदामा महतो (46), राजू शर्मा (30) और छोटू कुमार शाह (19) शामिल हैं। दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में लिए गए। सीओ सिटी नीतेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। वे चोरी के मोबाइलों से सिम निकालकर यूपीआई आईडी बनाते थे और दुकानदारों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर नकद रुपये प्राप्त करते थे। चोरी के मोबाइल झारखंड में साइबर अपराधियों को बेच दिए जाते थे। छोटू कुमार शाह ने 24 अप्रैल 2026 को मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी किए गए वीवो Y19E मोबाइल से धनराशि निकालने की बात भी कबूली। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें