यूपी के मऊ जिलें में पुलिस और एसओजी की टीम की गुरुवार की भोर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाश के साथ पुलिस ने तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।