मऊ के मधुवन थाना क्षेत्र के दुबारी पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क किनारे खड़े पिकप चालाक से सड़क पर खड़े होकर एक अधेड़ को बात करना भारी पड़ गया। जहां पीछे से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चालक और सवार भी घायल हो गया, वही आस पास के लोगों ने अधेड़ को गंभीर हालात में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज की दौरान मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जानकारी के अनुसार मधुवन थाना रामपुर तिवारी निवासी फेकू 48 पुत्र दशरथ बैंडबाजा संचालक हैं। गुरुवार को दुवारी में के कार्यक्रम में सट्टा होने के चलते उनके यहां से बैंडबाजा टीम दुवारी के लिए पिकप से निकली थी। जहां फेकू ने सभी को दुवारी पेट्रोल पंप के पास रुकने को कहा।सड़क किनारे पिकप चालक पिकप खड़ा कर फेकू का इंतजार कर रहे थे।इस दौरान फेकू भी वहां पहुंचकर सड़क किनारे ही खड़ा होकर चालक से बातचीत करने लगा।इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक चालक ने खड़े होकर बात कर रहे फेकू को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चालक आशीष और सवार मनोज घायल हो गया, वहीं फेकू गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान फेकू की मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा हैं।मृतक फेंक डीजे संचालक था, घटना के समय वह दुबारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी पार्टी टीम के साथ शामिल होने के लिए निकला था।उधर घटना से मृतक के तीनों बेटिया सपना, अराधना, साधना, बेटे अभय और निर्भय का रो रोकर बुरा हाल है।