मथुरा में कलेक्ट्रेट स्थित वट वृक्ष के नीचे महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां सुबह प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। वहीं शाम तक वाल्मीकि रामयण पाठ एवं कीर्तन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुबह उनके चित्र का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को रामायण जैसी कालजयी रचना देकर मानवता को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाने वाला महापुरुष बताया। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के प्रभात माहेश्वरी, शरद शर्मा, डीके बागला आदि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।