फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के तमाम संगठनों द्वारा बिल का विरोध किया गया। मथुरा के कृष्ण नगर से सवर्ण समाज के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा यूजीसी एक्ट के विरोध में मार्च निकाला गया। भीड़ के प्रदर्शन की वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मथुरा के तमाम थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में जुट गया। विरोध प्रदर्शन में करणी सेना, क्षत्रीय समाज, राजपूत समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा, ब्राह्मण महासभा आदि तमाम संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध प्रदर्शन को कृष्णा नगर में ही रोक लिया गया और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन को शांत कर दिया गया। प्रदर्शन में करणी सेना के प्रदेश सचिव कन्हैया ठाकुर एडवोकेट, जिला अध्यक्ष करणी सेना कान्हा ठाकुर गोवर्धन ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष सुजान सिंह तरकर, डॉक्टर नवल सिंह सिसोदिया संरक्षक अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, ठाकुर सियाराम प्रधान क्षत्रिय महासभा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें