सावन मास के सातवें दिन ठाकुर जी महाराज लाल हिंडोले में विराजमान हुए। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज (कांकरोली नरेश, तृतीय पीठ) के द्वारा किया जाता है। उसी परंपरा के तहत आज पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के तहत घटा और हिंडोला में विराजमान कराया जाता है। यह क्रम पूरे सावन मास जारी रहेगा। कल भी संध्या समय 5:10 से 5:40 बजे तक ठाकुर जी महाराज सोसनी हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।