वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर लाए गए अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सेवायत गोस्वामियों के समर्थन में अब समाजवादी पार्टी भी आ गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने लंबे समय से सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे गोस्वामियों व स्थानीय व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।