फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे सियावर रामचंद्र की जय का उद्घोष

वृंदावन में रामलीला कमेटी द्वारा रंगजी बड़ा बगीचा में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की मनमोहक लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने के बाद पूरा पंडाल सियावर रामचंद्र की जय के उद्घोष से गूंज उठा। मिथिला नरेश राजा जनक ने पुत्री सीता के स्वयंवर की शर्त रखी थी कि जो भी भगवान शिव के विशाल धनुष को तोड़ेगा, वही सीता का वर बनेगा। स्वयंवर में कई बड़े राजा-महाराजा और रावण-बाणासुर जैसे बलशाली योद्धाओं ने भी जोर लगाया, लेकिन कोई धनुष को हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के साथ मंच पर पहुंचे। गुरु के आशीर्वाद से श्रीराम ने एक ही क्षण में धनुष उठाया और जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई, एक प्रचंड आवाज के साथ शिव धनुष टूट गया। धनुष टूटते ही माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला डाली, जिससे चारों ओर हर्षोल्लास छा गया। राजा जनक ने भावुक होकर अपनी पुत्री का हाथ श्रीराम के सौंप दिया और मंच पर पुष्प वर्षा के साथ बधाई गीत गूंजे। धनुष भंजन के उपरांत मंच पर विप्रकुल शिरोमणि भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए ओजस्वी संवाद ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों के बीच तीखे और रोचक संवादों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पूर्व जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, गंगोत्री ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, पुनीत शर्मा, गिरीश सर्राफ और अजय गौतम ने संयुक्त रूप से श्री राम दरबार का पूजन-अर्चन कर तिलक किया। इस अवसर पर नवीन चौधरी, भगवान दास, सौरभ गोयल, विपिन अग्रवाल, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, राधेश्याम, नीरज गौतम, गोविंदा खंडेलवाल, बंटी गौतम, शीघ्रता त्रिपाठी, श्रीनाथ बाबू लाल निषाद, आलोक बंसल, भीमसेन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, अनिल गौतम, शुभम अग्रवाल, अनमोल गौतम और आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें