मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे एडीआरएम प्रनव कुमार ने अव्यवस्था देख नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर व्यवस्थाओं को अधिकारियों ने नजर अंदाज करना शुरू कर दिया है। साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक के इंतजाम मुकम्मल नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म आठ पर कई महीनों से खराब पड़ी क्लीनिंग मशीन प्लेटफार्म से नहीं हटाई गई तो इसका कारण पूछा तो कर्मचारी कुछ बोल नहीं सका।