राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रविवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचे। गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना की। सेवायत पवन कौशिक एड. ने उनको गिरिराजजी की महिमा सुनाई। इसके उपरांत प्रसादी दुपट्टा और छप्पन भोग का प्रसाद भेंट किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराजजी की शरण में आकर उनको सुखद अनुभूति हुई है। इस मौके पर विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, यशपाल सिंह, हरिशंकर कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा माैजूद रहे।