तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे। गांव पैठा तक वह हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ शैलेंश सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा, शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया। यहां से वह सड़क मार्ग से छह किलोमीटर दूर पूंछरी पहुंचे। यहां उन्होंने उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। पूजा-अर्चना करके प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बयाना स्थित झील का बाड़ा जाने के लिए रवाना हो गए। पूजा के दौरान उनके साथ चंदू मुखिया, कन्हैया मुखिया, दाऊजी मुखिया, गणेश पहलवान, राम पंडित, महेश मुखिया, विष्णु सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।